फजीहत के बाद कमिश्नर ने चौकी प्रभारी पुष्पा राज सिंह को किया निलंबित, डीसीपी कर रहे विस्तृत जांच
कानपुर-कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की मनमानी का एक बड़ा और गंभीर मामला सामने आया है मंगलवार शाम करीब 7 बजे, पनकी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी पुष्पा राज सिंह पर एक दुकानदार के बेटे को सिर्फ इसलिए थप्पड़ जड़ने का आरोप है, क्योंकि वह पुलिस कार्यवाही का वीडियो बना रहा था बताया जाता है कि जिस समय यह घटना हुई, कारोबारी आशीष कुमार का बेटा अपनी कॉस्मेटिक दुकान के बाहर खड़ा था और पुलिसकर्मियों की चेकिंग का वीडियो बना रहा था जब दरोगा को इसकी भनक लगी तो उन्होंने युवक को तुरंत वीडियो हटाने के लिए कहा जैसे ही युवक ने वीडियो हटाने से इनकार किया, दरोगा भड़क गए और बीच बाजार उसके गाल पर जोर दार थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद, अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर हाथापाई की और उसका मोबाइल छीन लिया पूरी घटना कॉस्मेटिक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं बुधवार सुबह, पीड़ित युवक विकास सबूत (सीसीटीवी फुटेज) लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुँचा और पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को लिखित शिकायत दी कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी को सौंपा, जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर, कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को चौकी प्रभारी पुष्पा राज सिंह को निलंबित कर दिया डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की कार्यवाही साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी इस घटना ने एक बार फिर पुलिस के जनता के प्रति व्यवहार और अधिकारों के उल्लंघन पर बहस छेड़ दी है।