जूही बमबुराहिया में रोहित कनौजिया के घर को बनाया निशाना; पुलिस की धीमी कार्यवाही से लोगों में रोष
कानपुर-जूही थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमबुराहिया स्थित स्वदेशी पार्क के पीछे रहने वाले रोहित कनौजिया के मकान संख्या 127/95 की दुकान में 7 और 8 दिसंबर की मध्यरात्रि को चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी पर हाथ साफ किया पीड़ित परिवार की अथक मेहनत और निजी प्रयासों से तीन दिन बाद एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फ़रार है रोहित कनौजिया ने बताया कि चोरों ने लगभग रात 2:25 बजे दुकान का ताला तोड़ा चोर अपने साथ ई-ऑटो (संख्या UP 78 KT 7334) लेकर आए थे, जिसका इस्तेमाल चोरी का सामान लादने में किया गया चोरी गए सामान में एक इन्वर्टर, एक एलईडी टीवी, लगभग 10,000 रुपये नगद, पीतल के बर्तन, दहाज़ के दो बोरी कपड़े, एक नया दीवाल पंखा, और मंदिर के चढ़ावे के पैसे शामिल हैं घटना की जानकारी होते ही तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोग भी जमा हो गए अगले दिन सुबह जूही थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई हालांकि, शिकायत के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई, जिससे पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों में पुलिस की कार्यवाही को लेकर नाराजगी थी पुलिस की धीमी कार्यवाही के बाद पीड़ित रोहित कनौजिया के परिवारजनों ने स्वयं ही चोरों की तलाश शुरू की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्होंने चोरी में इस्तेमाल हुए ई-ऑटो की जानकारी जुटाई काफी मशक्कत के बाद ऑटो को ढूंढ निकाला गया और उसकी डिटेल निकलवाई गई परिजनों के निजी प्रयासों का फल तब मिला जब 10 दिसंबर को उन्होंने ऑटो के ड्राइवर और चोरी करने वाले मुख्य आरोपी अल्ताफ को बाकरगंज क्षेत्र से पकड़ लिया पूछताछ में अल्ताफ ने अपने साथी गोलू उर्फ़ हाथी के मुख्य रूप से इस वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। गोलू उर्फ़ हाथी जूही गढ़ा छोटी पार्क का निवासी बताया गया है पकड़े गए अपराधी अल्ताफ को तत्काल शाम 5:10 बजे जूही थाना के चौकी इंचार्ज गौरव चौधरी को सौंप दिया गया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ़्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है इस चोरी की घटना में शामिल दूसरा मुख्य आरोपी गोलू उर्फ़ हाथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है पुलिस ने अल्ताफ की निशानदेही पर गोलू की तलाश शुरू कर दी है।