नगर आयुक्त ने भौति प्लांट में लीगेसी वेस्ट निस्तारण एवं C&D वेस्ट प्रबंधन का निरीक्षण कर की समीक्षा

कानपुर-नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के भौति स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्लांट की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया प्लांट में तैयार किए जा रहे ब्रिक, चेयर एवं अन्य कंस्ट्रक्शन उत्पादों की स्ट्रेंथ, क्वालिटी तथा उपयोग लागत के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा इनका उपयोग अधिक से अधिक नगर निगम कार्यों में प्राथमिकता से किया जाए सॉलिड वेस्ट प्लांट के निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से समीक्षा की गई लिगेसी वेस्ट एवं फ्रेश वेस्ट के पृथक्करण, प्रोसेसिंग एवं फाइनल निस्तारण की वर्तमान प्रगति नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लिगेसी वेस्ट का तीव्र गति से निस्तारण किया जाए, फ्रेश वेस्ट का डोर-टू-डोर कलेक्शन से लेकर अंतिम निस्तारण तक सभी चरणों में सुगठित व्यवस्था सुनिश्चित हो, एमआरएफ केंद्र पर नगर आयुक्त द्वारा विभिन्न प्रकार के रीसायकल योग्य प्लास्टिक वेस्ट की प्रोसेसिंग प्रणाली का अवलोकन किया गया प्लांट में तैयार होने वाले फाइनल रीसायकल्ड उत्पादों की गुणवत्ता, मात्रा एवं उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की गयी नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन हेतु स्रोत पर पृथक्करण को और सुदृढ़ किया जाए, निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निम्न स्पष्ट निर्देश दिए फ्रेश वेस्ट के फाइनल निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, C&D वेस्ट से निर्मित उत्पादों की टेस्टिंग रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए, लीगेसी वेस्ट और फ्रेश वेस्ट के संबंध में निर्देश दिए गए कि कूड़ा निस्तारण के संबंध में एक विधिवत कार्य योजना तैयार की जाए इसके अंतर्गत विभाग द्वारा प्रभावशील कार्यवाही कराई जाए, जिससे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में कानपुर नगर निगम को उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त हो सके इस संबंध में प्रभावशील कार्यवाही करते हुए नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम अधिकारियों की एक टीम गठित की गई तथा टीम को एक्शन प्लान तैयार करने की निर्देश दिए गए, एमआरएफ केंद्र पर जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान संचालित किए जाएं, प्लांट की दैनिक मॉनिटरिंग एवं प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता (स्वच्छता) एवं संबंधित जोनल स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद