“दिव्यांग सौरभ तिवारी ने व्हीलचेयर रेस में जीता पहला स्थान

कानपुर। भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत दिव्यांग सौरभ तिवारी ने दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में एलिमको कानपुर में आयोजित व्हीलचेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरभ तिवारी वर्तमान में क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें प्रथम स्थान दिलाया, जो न केवल उनके व्यक्तिगत साहस, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रीय कार्यालय के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम शाहिद इकबाल ने सौरभ तिवारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सौरभ ने यह साबित कर दिया है कि जब आत्मविश्वास और संकल्प मजबूत हों, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। कार्यक्रम के दौरान एलिमको की ओर से विजेताओं का सम्मान किया गया। भविष्य निधि संगठन के सहकर्मियों ने भी सौरभ को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया। सौरभ तिवारी की यह उपलब्धि सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गई है और यह साबित करती है कि सीमित शारीरिक क्षमता कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। इस तरह की उपलब्धियाँ समाज में दिव्यांगों के लिए नई प्रेरणा और उत्साह का स्रोत बनती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद