मैत्री क्रिकेट मैच में NIA की रोमांचक जीत, फुरकान बने मैन ऑफ द मैच

कानपुर। टीएसएच ग्राउंड कानपुर में सर्वेयर बनाम न्यू इंडिया एश्योरेंस (NIA) के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित हुआ। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जॉइंट कमिश्नर पुलिस विनोद कुमार सिंह ने तिरंगा लहराकर किया। उन्होंने दुर्घटना विषय विशेषज्ञ निर्मल त्रिपाठी और न्यू इंडिया एश्योरेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक वर्मा के साथ दोनों टीमों का फ्लैग मार्च कराया तथा पिच पर पहली गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निर्मल त्रिपाठी ने कहा कि वाहनों के माध्यम से बढ़ती आतंकी गतिविधियों को रोकने, निजी बीमा कंपनियों द्वारा M.V. Act और IRDAI निर्देशों की अनदेखी पर जागरूकता बढ़ाने तथा बीमा एवं वाहन उपभोक्ताओं को सचेत करने के उद्देश्य से यह जनजागृति आयोजन किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार के वित्त, गृह, रक्षा और परिवहन मंत्रालय से संयुक्त रूप से कदम उठाने की अपील की। जॉइंट सी.पी. वी.के. सिंह ने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग अपराध और आतंकवाद के विरुद्ध सदैव समाज के साथ मजबूती से खड़ा है। कार्यक्रम में न्यू इंडिया एश्योरेंस के उप महाप्रबंधक गुरिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए, जबकि संचालन पी.सी. शुक्ला ने और धन्यवाद ज्ञापन अनीस रस्तोगी ने किया। प्रमुख रूप से अनिल जौहरी, नीरज चड्ढा और आनंद दीक्षित उपस्थित रहे।मैच में टॉस जीतकर NIA टीम के कप्तान निशांत यादव ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। सर्वेयर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए, जिसमें मोहित चौहान ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। गेंदबाजी में सर्वज्ञ मिश्रा, मोहित चौहान, अभिषेक बाजपेई और अंकुर सक्सेना ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए NIA टीम ने 19 ओवर 2 गेंद में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर जीत दर्ज की। ओपनर फुरकान ने 53 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। NIA टीम की ओर से गेंदबाजी में अनुभव यादव और राजुल चंदेल ने 1-1 विकेट, जबकि निशांत यादव और हर्ष पाठक ने 2-2 विकेट झटके।सर्वेयर टीम के कप्तान महेंद्र पाल और उपकप्तान प्रवीण चौरसिया रहे, जबकि NIA टीम का नेतृत्व कप्तान निशांत यादव और उपकप्तान अभय पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद