गरीब माँ की व्यथा सुन स्वयं पहुंची अस्पताल, निजी हॉस्पिटल से 40,000 की छूट कराकर हैलट में कराया भर्ती
कानपुर-शहर की महापौर प्रमिला पाण्डेय की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही ने एक गरीब परिवार को बड़ी राहत पहुंचाई है शुक्रवार को उनके नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम में ग्वालटोली की एक महिला रोते हुए पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई, महिला ने महापौर को बताया कि उसका पुत्र कृष्णा दिनांक 26 नवंबर, 2025 को एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे तिलक नगर स्थित कनिष्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था इलाज में अब तक लगभग 50,000 रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन आगे का इलाज कराना परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण संभव नहीं हो पा रहा था गरीब माँ की पीड़ा सुनकर महापौर प्रमिला पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया उन्होंने किसी भी प्रकार की देरी न करते हुए स्वयं कनिष्क हॉस्पिटल पहुंची वहाँ उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बात की और मरीज की गंभीर स्थिति और परिवार की गरीबी का हवाला देते हुए इलाज में 40,000 रुपये की भारी छूट सुनिश्चित कराई छूट के बाद, महापौर ने घायल कृष्णा को तत्काल कनिष्क हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराया और उसे लेकर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल (हैलट) पहुंची हैलट पहुंचकर, महापौर प्रमिला पाण्डेय ने गणेश शंकर विद्यार्थी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय काला से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और मरीज के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया, प्राचार्य डॉ. संजय काला ने महापौर को आश्वस्त करते हुए कहा कि मरीज कृष्णा को उच्च गुणवत्ता वाला और समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेगा महापौर की इस मानवीय पहल की शहर में सराहना की जा रही है, जिसने दर्शाया कि वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।