चकेरी के अहिरवां में भीषण आग से हड़कंप, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में गुरुवार को एक घर में अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में लपटें विकराल रूप लेती नजर आईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा-निर्देश पर जाजमऊ फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियाँ तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं।
मौके पर पहुंचकर दमकल दल ने देखा कि आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था और धधकती लपटें लगातार बढ़ती जा रही थीं। परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। कड़ी मेहनत, सूझबूझ और तेज़ी के साथ टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद कुछ ही समय में आग को नियंत्रित कर लिया गया और पूरी तरह बुझा दिया गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पास के अन्य मकानों तक फैलने से भी बच गई, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती आशंका है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद