नौबस्ता-घाटमपुर हाईवे पर फिर भीषण हादसा: ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

कानपुर-नौबस्ता-घाटमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है गुरुवार की सुबह सेन चौकी अंतर्गत मौरंग मंडी के सामने एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा इतना भयानक था कि ईंटों से लदा ट्रैक्टर ट्रक से टकराने के बाद दो हिस्सों में बिखर गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें लादकर घाटमपुर की ओर से नौबस्ता की तरफ जा रही थी जैसे ही ट्रैक्टर सेन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मौरंग मंडी के सामने पहुंचा, वह तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो अलग-अलग भागों में बंट गया और ईंटें सड़क पर चारों तरफ बिखर गईं।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर असुरक्षित ढंग से खड़े रहने वाले ट्रकों और डंपरों को दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया इलाकाई लोगों का आरोप है कि मौरंग मंडी के पास और हाईवे के किनारे बड़ी संख्या में ट्रक और डंपर अवैध रूप से या गलत तरीके से खड़े रहते हैं, जिसके कारण दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और वे जानलेवा हादसों का कारण बनते हैं, लोगों ने पुलिस और प्रशासन से तुरंत इन खड़े रहने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इस व्यस्त हाईवे को सुरक्षित बनाया जा सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद