घुसपैठियों की पड़ताल तेज: 100 से अधिक संदिग्ध नागरिक चिह्नित

दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पुलिस टीमें असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल रवाना

कानपुर-उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों की पहचान का अभियान तेज हो गया है, जिसके तहत कानपुर पुलिस ने 100 से अधिक संदिग्ध नागरिकों को चिह्नित किया है इन सभी के स्थाई पते और नागरिकता दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए पुलिस की चार टीमें संबंधित राज्यों और जिलों में भेजी गई हैं ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि कानपुर में 12 से 14 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां ये संदिग्ध घुसपैठिए रह रहे हैं इन स्थानों को इंटेलिजेंस टीम ने भी फ्लैग किया है ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि चिह्नित स्थानों पर रह रहे 200 से 300 लोग स्वयं को पश्चिम बंगाल का बताते हैं और अपना आधार कार्ड भी वहीं का दिखाते हैं उन्होंने बताया, “जब भी कानपुर में रहने वाले बांग्लादेशियों की पहचान की जाती है, तो वे खुद को पश्चिम बंगाल का नागरिक बताते हुए आधार कार्ड दिखाते हैं” इन संदिग्ध लोगों के कागजातों के सत्यापन के लिए पुलिस टीमें पश्चिम बंगाल भेजी गई हैं पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि इन लोगों के कागजात फर्जी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएंगी उन्होंने जून में पकड़े गए एक बांग्लादेशी नागरिक का उदाहरण भी दिया, जिसने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था और उसे कोर्ट द्वारा जेल भेजा जा चुका है, एक विस्तृत जांच के दौरान, कानपुर में बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य घुसपैठियों के संबंध में लगभग 1,000 लोगों को चिह्नित किया गया था इनमें से 10% (यानी 100 से अधिक लोग) ऐसे मिले, जिनके पते संदिग्ध थे या वे दिए गए पते पर मौजूद नहीं पाए गए, इन 100 संदिग्धों की नागरिकता जांचने के लिए पुलिस टीमें झारखंड के पाकुड़ और असम के बरपेटा जिले में भी भेजी गई हैं जाजमऊ, बाबूपुरवा में सक्रिय हैं संदिग्ध, पुलिस की खुफिया शाखा के एडीसीपी महेश कुमार के अनुसार, ये संदिग्ध मुख्य रूप से कानपुर के जाजमऊ, रायपुरवा, बाबूपुरवा, रेल बाजार, और बेकनगंज जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं इनमें से अधिकांश लोग कूड़े के काम और कुछ चमड़ा फैक्टरियों में लगे हुए हैं एडीसीपी ने बताया कि लगभग 1,000 संदिग्धों के कागजात जमा करके पश्चिम बंगाल में जांच कराई गई थी, जिसमें 90% के कागजात सही पाए गए, लेकिन करीब 10% (100 से अधिक) के कागजात गलत निकले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित राज्यों से टीमों की रिपोर्ट आने के बाद ही इन संदिग्धों पर अगला कदम उठाया जाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद