कानपुर को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा : 482 करोड़ की लागत से बनेगा 200 बेड का सुपर ट्रॉमा सेंटर

मनीष गुप्ता

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने राज्य सरकार ने एपेक्स ट्रामा सेंटर के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी जीएसवीएम कालेज से संबद्ध एलएलआर (लाला लाजपत राय) अस्पताल परिसर में लेवल-2 ट्रामा सेंटर को अपग्रेड कर दो सौ बेड अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण होगा।शासन ने इसके लिए 481.98 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही परियोजना के लिए पहली किस्त 168.50 करोड़ जारी कर दी हैं पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने दो माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, वहीं आगामी दो साल में यह बनकर तैयार होगा स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव चन्द्र शेखर मिश्र ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि यह परियोजना प्रदेश के प्रमुख ट्रामा नेटवर्क का हिस्सा बनकर कानपुर सहित आसपास के छह जिलों तक आपातकालीन सेवाओं को नई दिशा देगी निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व नागरिक उड्डयन विभाग से हेलीपैड डिजाइन की अनुमति के साथ ही भवन की संरचनात्मक डिजाइन को आईआईटी की मदद से निर्माण कराने के साथ ही प्रमाणित भी कराया जाएंगा, व्यय वित्त समिति की स्वीकृति के अनुसार परियोजना में थर्ड-पार्टी क्वालिटी कंट्रोल को अनिवार्य कर दिया गया है हर निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट कार्यदाई संस्था और प्रधानाचार्य को सौंपनी होगी संतोषजनक रिपोर्ट मिलने पर ही भुगतान किया जाएंगा शासन ने स्पष्ट किया है कि गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएंगा

विशेषज्ञ समिति तय करेगी मेडिकल उपकरणों की स्पेसिफिकेशन : आपरेशन थिएटर, सीएसएसडी, मेडिकल फर्नीचर, हास्पिटल फर्नीचर, सीसीटीवी और कंट्रोल सिस्टम सहित सभी तकनीकी संसाधनों की मात्रा और गुणवत्ता निर्धारण के लिए प्रधानाचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी समिति द्वारा तय किए गए मापदंडों की निगरानी की जाएगी, शासन ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की गाइडलाइन के अनुसार भवन को पूर्णत बाधा रहित (यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी) बनाने के निर्देश दिए हैं अस्पताल में दिव्यांगों के अनुरूप रैंप, लिफ्ट, शौचालय और मार्गों का निर्माण किया जाएगा ताकि दिव्यांगजन और बुजुर्ग मरीजों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो एलएलआर अस्पताल परिसर में बनने वाला यह दो सौ बेड का एपेक्स ट्रामा सेंटर न सिर्फ कानपुर बल्कि उन्नाव, कन्नौज, हरदोई, फतेहपुर और बांदा जैसे जिलों के गंभीर दुर्घटना पीड़ितों के लिए भी जीवनरक्षक सिद्ध होगा हेलीपैड की सुविधा से एयर एंबुलेंस संचालित कर गंभीर मरीजों को मिनटों में ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा सकेगा इस परियोजना के पूरा होने के बाद कानपुर प्रदेश के शीर्ष ट्रामा नेटवर्क में शामिल होगा। यह सेंटर ग्रीन कारिडोर, इमरजेंसी रिस्पान्स सिस्टम और अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं के लिए बेहतर होगा
एपेक्स ट्रामा सेंटर निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति मिलने के साथ ही 168.50 करोड़ हो गई है आगामी दो माह में टेंडर की कार्यवाही पूरी करने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएंगा आगामी दो वर्षों में ट्रामा सेंटर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद