कानपुर। पनकी क्षेत्र के नंबर वन सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक समारोह ‘स्वरांजलि 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रसिद्ध इस विद्यालय के पीजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के करीब 200 से अधिक विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर प्रमिला पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने गणेश वंदना और शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ‘यह देश मेरा’ सहित संगीत, नृत्य और विभिन्न आकर्षक करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे समारोह के दौरान तालियों की गूंज से विद्यालय परिसर उत्साह से सराबोर रहा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र कटियार, प्रिंसिपल अविनाश कौर, तथा शिक्षकगण—वंशिका शर्मा, वसुंधरा, निशि, वैष्णवी, अंजलि, रुचि, अनमोल, वत्सल, अर्पित सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया अभिभावकों सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
सरदार पटेल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से सम्पन्न