थाना गुजैनी पुलिस ने 25,000 रुपये इनामिया वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

कानपुर।
थाना गुजैनी पुलिस ने 25,000 रुपये इनामिया वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार कानपुर नगर। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुजैनी पुलिस ने 25,000 रुपये इनामिया वांछित अभियुक्ता गायत्री सचान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं अपराध तथा पुलिस उपायुक्त दक्षिण के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामला वादी रवि सचान द्वारा दी गई शिकायत से संबंधित है, जिसमें आरोप था कि अभियुक्तगण ने धोखाधड़ी कर फर्जी कूटरचना के माध्यम से आवेदक के नाम पर प्लॉटों की फर्जी रजिस्ट्री कराई, उन्हीं प्लॉटों पर बैंक से लोन लेकर रकम हासिल की, तथा एक ही जमीन पर कई बार रजिस्ट्री और लोन करवाकर झांसा देकर रुपए हड़प लिए। इस संबंध में मु0अ0सं0 036/24 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत थाना गुजैनी में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्ता श्रीमती गायत्री सचान, जो काफी समय से फरार चल रही थी, को बर्रा ई ब्लॉक स्थित हाईवे सर्विस रोड के अंदर आबादी क्षेत्र में एक मकान के पास से थाना गुजैनी पुलिस टीम ने 15 नवंबर 2025 को दोपहर 13:05 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्ता का पता—श्रीमती गायत्री सचान पत्नी राहुल सचान निवासी ई-1308 बर्रा-8 थाना गुजैनी कानपुर नगर उम्र लगभग 32 वर्ष। आपराधिक इतिहास—मु0अ0सं0 036/24 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि थाना गुजैनी कानपुर नगर, अन्य थानों से विवरण प्राप्त किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम—प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा, उ0नि0 मोहित सिंह, हे0का0 540 धर्मेन्द्र कुमार, का0 2309 रूपेन्द्र कुमार, म0का0 1700 छवि देवी थाना गुजैनी कानपुर नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद