कानपुर।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने थाना रेलबाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने थानाध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील और व्यावसायिक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। अभिलेखों जैसे रोजनामचा, विवेचना रजिस्टर, मालखाना आदि का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय और संवेदनशील रूप से संचालित किया जाए। थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। वांछित अपराधियों एवं एनबीडब्ल्यू की तामीली में तेजी लाई जाए। शस्त्रागार और हवालात का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और स्थलों की नियमित चेकिंग तथा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
डीसीपी पूर्वी ने रेलबाजार थाने का किया औचक निरीक्षण, थाना प्रबंधन और विवेचनाओं में सुधार के दिए निर्देश