कानपुर।
पुलिसिंग की गुणवत्ता और सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने रविवार को थाना रेलबाजार का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और साइबर क्राइम सेल के कार्यों का बारीकी से जायजा लिया तथा अपराध रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।
आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रिकॉर्ड का उचित रख-रखाव किया जाए, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो तथा जन शिकायतों के समाधान में अधिकतम संवेदनशीलता बरती जाए।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि थाने पूरी जिम्मेदारी और दक्षता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें।