राष्ट्रीय एकता दिवस: ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

​कानपुर-देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इस दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को संरक्षित एवं सशक्त करने की प्रति जनमानस की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था, ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम से किया गया, जिसके बाद दौड़ का समापन पुलिस लाइन कमिश्नरेट कानपुर में हुआ इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया इस अवसर पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों सहित अन्य विभागों के प्रमुखों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें प्रमुख रूप से पुलिस आयुक्त कानपुर रघुवीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त वीके सिंह, सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी बी.बी. चौरसिया जनपद एवं पीएसी के अन्य सभी राजपत्रित, अराजपत्रित अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे, इस मौके पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने कहा कि ​”सरदार पटेल ने हमें सिखाया कि विविधताओं के बावजूद राष्ट्र की एकता सर्वोपरि है यह ‘रन फॉर यूनिटी’ उसी भावना को सुदृढ़ करने और देश की अखंडता की रक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराने का प्रतीक है, ​सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी बी.बी. चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि ​”जब शहर के स्कूल के छात्र-छात्राएं, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु सहित पुलिस बल एक साथ दौड़ते हैं, तो यह दिखाता है कि कानपुर में एकता की भावना कितनी मज़बूत है यही जन-भागीदारी हमारे देश की सुरक्षा और सशक्तिकरण का आधार है” सबसे खास बात इस दौड़ में यह रही कि इसमें सभी धर्म के धर्म गुरुओं ने भी प्रतिभाग किया जिसमें प्रमुख रूप से पास्टर जितेंद्र, तौफीक अहमद (साजिद सर), हरविंदर सिंह लॉर्ड, धनीराम पैंथर मौजूद रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए इसके अलावा, सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, और पुलिस विभाग की अन्य सभी शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया, जिससे यह कार्यक्रम सामूहिक एकता का प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद