ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के तहत जीआरपी कानपुर ने दो अपहृत बालक किए बरामद

कानपुर-रेलवे पुलिस महानिदेशालय (जीआरपी) के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हासिल हुई है रेलवे पुलिस की टीम ने रायबरेली से अपहृत हुए दो नाबालिग बालकों को तत्परता दिखाते हुए स्टेशन परिसर से सकुशल बरामद कर लिया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई ​यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रेलवे प्रकाश डी.के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेलवे मोदक राजेश डी. राव के निर्देशन में की गई पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेलवे प्रयागराज, प्रशांत वर्मा की लगातार मॉनिटरिंग और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कानपुर, दुष्यन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत टीमों का गठन किया गया कानपुर सेंट्रल पर सघन चेकिंग ​पुलिस टीम ने नाबालिग बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालय में सघन चेकिंग अभियान चलाया ​इसी दौरान, थानाध्यक्ष, थाना भदोखर, जनपद रायबरेली से एक पंजीकृत मुकदमा अधिनियम संख्या 466/2025 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित दो अपहृत बालकों के संबंध में सहयोग की अपेक्षा प्राप्त हुई ​अपहृत बालक अभय सिंह (पुत्र अमर बहादुर सिंह, निवासी पकरा गिरिफ्ता थाना भदोखर, रायबरेली उम्र- 14 वर्ष) ​प्रीतम सिंह (पुत्र किशन सिंह, निवासी- सिधौरतारा मजरे गगासो, थाना सरेनी, रायबरेली, उम्र- 14 वर्ष) ​टीमें गठित कर बालकों की सकुशल बरामदगी ​सूचना मिलते ही, प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने तत्काल क्यूआरटी टीम और अतिरिक्त टीमें गठित की थानाध्यक्ष भदोखर से मिली डिटेल के आधार पर, टीमों ने रेलवे स्टेशन के आसपास सर्कुलेटिंग एरिया और समस्त प्लेटफार्मों पर सघन तलाशी और चेकिंग शुरू की ​सर्च ऑपरेशन के दौरान, प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह तथा प्रथम टीम प्रभारी व. उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव और हमराह बल ने प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर दोनों अपहृत बालकों को सकुशल बरामद कर लिया नियमानुसार पूछताछ के बाद, बालकों की बरामदगी की सूचना थानाध्यक्ष भदोखर को दी गई थाना भदोखर से आए उपनिरीक्षक सौरभ बलियान और मुख्य आरक्षी मनोज कनौजिया को नियमानुसार सुपुर्दगी दे दी गई अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना भदोखर, रायबरेली द्वारा की जाएंगी सराहनीय कार्य करने वाली टीम ​इस त्वरित और सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल थे: ​प्रभारी निरीक्षक: ओम नारायण सिंह ​वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ​उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला, मुकुंद लाल ​हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा, हरपाल यादव, शिव प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, अब्दुल समद ​कांस्टेबल: बलवंत चौधरी, राहुल मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, शिवेंद्र कुमार, धीरज यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद