कानपुर। बुधवार दोपहर थाना मूलगंज के मिश्री बाजार इलाके में मरकस वाली मस्जिद के पास दो स्कूटी में हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे बाजार में अफरा-तफरी फैल गई।विस्फोट इतना तेज था कि दोनों स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। हादसे में 4-5 लोग घायल हो गए, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पूर्वी मय फोर्स, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट किसी ज्वलनशील पदार्थ या पटाखे से हुआ हो सकता है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
मिश्री बाजार में स्कूटी में धमाका, 4-5 लोग घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी