ईपीएफओके लेखा अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय (पैरा) क्लब क्रिकेट के बने कप्तान

कानपुर-ई.पी.एफ.ओ. क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत राहुल गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 में पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है यह टूर्नामेंट 13 से 17 नवंबर 2025 तक श्रीलंका के कोलंबो स्थित स्काई स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा राहुल गुप्ता ने बताया कि देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय चयन शिविर में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा और उनके असाधारण कौशल और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है वह 11 और 12 नवंबर 2025 को चेन्नई में आयोजित होने वाले अंतिम अनिवार्य कोचिंग शिविर में शामिल होंगे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राहुल गुप्ता की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद