दीपावली पर मिट्टी के दीयों से जगाएँ परंपरा का प्रकाश: जिलाधिकारी

तात्या टोपे नगर में निरीक्षण, कलाकारों को दिया सम्मान

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीपावली की तैयारी में तात्या टोपे नगर का दौरा कर कुम्हार परिवारों की माटीकला कला का निरीक्षण किया। यहां पारंपरिक चाक और इलेक्ट्रिक चाक पर दीप, लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, सिरवा-गरिया और सजावटी वस्तुएँ तैयार की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मिट्टी के दीये पर्यावरण अनुकूल होते हैं और भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हैं। उन्होंने कलाकारों का सम्मान करते हुए कहा कि दीपावली का असली प्रकाश मिट्टी के दीयों से ही है।

उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से मोतीझील में लगने वाले स्वदेशी मेले में कलाकारों को नि:शुल्क स्टॉल मिलेंगे और कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में भी बिक्री के लिए स्थल उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद