प्रेस क्लब अध्यक्ष को गुण गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

कानपुर-महानगर की प्रख्यात साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था विकासिका के द्वारा कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई को गुण गौरव सम्मान से कानपुर प्रेस क्लब नवीन मार्केट में सम्मानित किया गया समारोह में कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियो, साहित्यकारों एवं गणमान्य लोगों ने सम्मान में माल्यार्पण, शॉल एवं उपहार भेंट किए सम्मान समारोह में विषय प्रवर्तन करते हुए संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने बताया संस्था पिछले 53 वर्षों से महानगर में साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा के साथ साथ विशिष्ट लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समय समय पर गुणगौरव एवं प्रेरणापुरुष सम्मान से एक शतक से ज्यादा लोगों को सम्मानित कर चुकी है, संस्था उसी कड़ी में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई को गुण गौरव सम्मान से सम्मानित करके गौरांवित है सरस बाजपेई ने अपने जीवन में पत्रकारिता के इतर समाज में कई तरह की सेवाएं देकर अपना एक विशेष स्थान बनाया जिसके कारण उनको गुण गौरव सम्मान प्रदान किया गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता के. के. अवस्थी, मुख्य अतिथि डॉ रमेश वर्मा, महामंत्री प्रेस क्लब शैलेश अवस्थी, स्वागताध्यक्ष विवेक बाजपेई एवं संचालन पूर्णिमा त्रिपाठी ने किया प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद विजय नारायन शुक्ला, डॉ जहान सिंह, श्यामदेव सिंह, राकेन्द्र मोहन तिवारी, शशि शुक्ला, सुनीता तिवारी, विकास शुक्ला अक्षतव्योम, गुड्डू पाण्डेय, डॉ सुधांशु त्रिपाठी, डॉ प्रदीप अवस्थी, डॉ ओम प्रकाश पाठक, अनिल त्रिपाठी, सर्वेश पांडेय, हर्षित शुक्ला आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद