कानपुर-कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आया है एक रेलवे यात्री की दम घुटने से मौत हो गई यात्री दीवाली के त्योहार के मौके पर परिवार के पास जा रहा था ट्रेन में भीड़ अधिक होने की वजह से उनकी दम घुटने से मौत हो गई दीपावली पर घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन में भीड़भाड़ के दौरान हालत बिगड़ गई सेट्रल स्टेशन पर साथियों ने जीआरपी की मदद से उसे लोको अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने ट्रेन में भीड़भाड़ के चलते दम घुटने से मौत होने का आरोप लगाया है मूल रूप से कुशीनगर जनपद के रवीन्द्र नगर पडरौना धरमपुर बुजुर्ग निवासी 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार गोंड बड़ोदरा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता था परिवार में पत्नी रानी और आठ माह का बेटा देवेश है ज्ञानेंद्र तीन भाइयों में बड़े थे उनके दो अन्य छोटे भाई जैनेंद्र और पीयूष हैं दोनों भाइयों ने बताया कि शनिवार शाम ज्ञानेंद्र बड़ोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से चले थे उनके साथ उनकी दो अन्य साथी मिंटू पाल और श्री प्रसाद भी साथ थे उन्होंने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ थी जिसकी वजह से ज्ञानेंद्र को काफी उलझन हो रही थी रविवार शाम ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ चढ़ी जिससे कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं बची और ज्ञानेंद्र की हालत बिगड़ गई इस पर जीआरपी की मदद से साथी लोको अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया स्वजन का आरोप है कि ट्रेन में भीड़ के दौरान ज्ञानेंद्र की दम घुटने से मौत हो गई।
परिवार के साथ दीवाली मनाने जा रहा था घर, ट्रेन की भीड़ में दम घुटने से मौत