कानपुर,
आर्यनगर में शनिवार को आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है और इसमें व्यापारियों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सांसद अशोक रावत, विधायक नीलिमा कटियार समेत अनेक नेता और व्यापारी मौजूद रहे। चौधरी ने जैन बुक स्टॉल पर भी जीएसटी सुधारों पर चर्चा की और कहा कि इनसे छोटे, मध्यम और बड़े सभी व्यापारियों को राहत मिली है।
कार्यक्रम में “धन्यवाद मोदी सरकार” के नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
जीएसटी सुधारों पर व्यापारियों ने कहा – धन्यवाद मोदी सरकार