कानपुर। शारदीय नवरात्र के छठे दिन सुबह 8 बजे माता रानी की महाआरती संपन्न हुई। शाम 7 बजे महाआरती के पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक छवि कश्यप पार्टी ने माता की चौकी पर भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी।
भजन “मां की चुनरी लाल, मां का झंडा लाल, मां की बिंदी लाल” और “द्वार तेरे खड़ा तेरा भक्त अब सु ले पुकार” जैसे भक्तिगीतों पर श्रद्धालु नाचने और झूमने को मजबूर हो गए। पूरा मंदिर परिसर मां की जयकारों और भक्ति के उत्साह से गूंज उठा।
आरती के पश्चात मंदिर के चेयरमैन विजय कपूर और उनके सुपुत्र कार्तिक कपूर ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
व्यवस्थाओं में सहयोग देने वालों में गुलशन चावला (अध्यक्ष), सुरेन्द्र सराफ (महामंत्री), श्याम लाल मूलचंदानी, ओंकार नाथ मल्होत्रा, अशोक गांधी, नवदीप उप्पल, हर्ष चावला, सुनील मल्होत्रा, सुनील अरोड़ा, राजू कपूर, राजकुमार ढल, सौरभ तलवार, टोनी चावला सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रहे।