श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

कानपुर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसी विभूति धरती पर कभी कभी अवतरित होती है दशकों पहले उनके द्वारा प्रतिस्थापित विचारों का हम आज भी अनुसरण करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच कर उसके जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रहे है।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सत्यपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा एकात्मवाद भारतीय सामाजिक आर्थिक सिद्धांत है जो व्यक्ति और समाज के बीच एक समग्र संतुलन स्थापित करता है और व्यक्ति की तन मन , बुद्धि, आत्मा के पूर्ण विकास के साथ साथ समाज , राष्ट की एकता को बल देता है। अंत्योदय का मतलब समाज के सबसे निचले स्तर पर मौजूद व्यक्ति का कल्याण करना है
आज मोदी जी के नेतृत्व में चाहे केंद्र की सरकार हो या योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार हो अंत्योदय के रास्ते पर बढ़ती हुई गरीब,किसान,युवाओं,महिलाओं, समाज के सबसे शोषित वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
गोष्ठी को पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, विधायक सुरेंद्र मैथानी,विधायक नीलिमा कटियार,सुरेश अवस्थी, निवर्तमान अध्यक्ष दीपू पांडे,विजय सेंगर ने भी संबोधित किया।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज कानपुर उत्तर जिले के 1258 बूथों पर दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर के उनकी जन्मजयंती मनाई गई
गोष्ठी का संयोजन व संचालन डॉ जन्मेजय सिंह ने किया,व आभार अवधेश सोनकर ने किया
गोष्ठी में प्रमुख रूप से सतेंद्र पांडेय, पारस मदान,सीमा एमबीए प्रमोद विश्वकर्मा विनय पटेल ऋचा सक्सेना धीरज बाल्मीकि ,आनंद मिश्रा,अनुप्रिया दोषी रमिंदर सिंह,दीपक सिंह सुनील जायसवाल ,अमित बॉथम नवाब सिंह,रोहित साहू वास्ते त्रिपाठी,प्रशांत पाल, रमा शंकर अग्रहरि चंद्र मणि चौबे, नवाब सिंह, हर्षित श्रीवास्तव,अभिमन्यु सक्सेना, किरन तिवारी,सुनीता गौड़,विधि राजपाल धीरज साहू,अनूप चौधरी,श्याम कुमार, पूनम कंवर अरुण गुप्ता,अनिरुद्ध सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद