रसूलाबाद में जेएमटी ई-रिक्शा एजेंसी का भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब

कानपुर देहात । रसूलाबाद में विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने नवरात्रि के पावन पर्व पर एमआरएफ टायर एजेंसी के साथ अब जेएमटी ई-रिक्शा एजेंसी की भी शुरुआत की। महादेव एंड संस टायर्स के एमआरएफ टायर एजेंसी बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ 23 सितम्बर 2025 को अखंड पाठ, हवन यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ किया गया। उद्घाटन में करीब 180 गांवों की जनता, 500 से अधिक गणमान्य हस्तियां और लगभग 1000 ई-रिक्शा कारोबार से जुड़े लोग शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम का उद्घाटन ऑपरेशन विजय (बुराइयों के खिलाफ जंग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी और जेएमटी ई-रिक्शा कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रवीण पुरी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में शिवमंगल सिंह ने कहा कि विजय प्रताप सिंह एडवोकेट मेहनती और लगनशील हैं। उनके द्वारा एजेंसी शुरू करने से रसूलाबाद ही नहीं बल्कि पूरे कानपुर देहात को लाभ मिलेगा। वहीं, प्रबंध निदेशक प्रवीण पुरी ने कहा कि विजय प्रताप सिंह और उनके भाई विवेश यादव संघर्षशील और समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी मेहनत से जेएमटी ई-रिक्शा एजेंसी कानपुर देहात में अलग पहचान बनाएगी।

इस अवसर पर सुचेता यादव (वरिष्ठ पदाधिकारी, ऑपरेशन विजय), विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट, इलाहाबाद एवं राष्ट्रीय महासचिव), पुष्पेंद्र सिंह यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता), हाजी फैजान खान (वरिष्ठ सपा नेता), शैलेंद्र यादव (एजेंसी प्रबंधक), वैभव त्रिपाठी (सुपरवाइजर), जयंत त्रिपाठी (मार्केटिंग सुपरवाइजर) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अधिवक्तागण और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के संचालन और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी शिवम कुमार ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद