नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

रचना ने मिस नार्थ इंडिया का खिताब भी किया अपने नाम, विधायक ने किया सम्मानित

कानपुर-शहर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है शहर की बेटी एवं अमर राजपूत (सनी) की धर्मपत्नी रचना ने दिल्ली में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया यही नहीं, उन्होंने मिस नार्थ इंडिया का खिताब भी जीतकर पूरे परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया प्रतियोगिता में रचना ने डेडलिफ्ट में 160 किलोग्राम और बेंच प्रेस में 60 किलोग्राम का वजन उठाकर सबको चौंका दिया पहली ही बार इस बड़े मंच पर हिस्सा लेने के बावजूद उन्होंने साहस और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने रचना का स्वागत किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं विधायक ने कहा कि “रचना ने यह साबित कर दिया है कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। उनकी यह जीत न सिर्फ कानपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।”रचना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और निरंतर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “आज भी कई महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित रहती हैं, लेकिन यदि परिवार का सहयोग मिले तो महिलाएं भी हर क्षेत्र में बेहतर कर सकती हैं।”कानपुर के बाल भवन में संचालित जिम से जुड़ी रचना की यह उपलब्धि आज कई युवाओं और विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उनकी सफलता से जिम में प्रशिक्षण ले रहे दर्जनों युवाओं का उत्साह भी दोगुना हो गया है। रचना की इस शानदार जीत पर पूरे शहर में हर्ष का वातावरण है परिजन, मित्र, और खेल जगत से जुड़े लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद