विकास प्राधिकरण के वीसी मदन सिंह गर्ब्यांल का स्पष्ट संदेश – अवैध प्लॉटिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं
कानपुर-विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की जोनल प्रभारी संदीप मोदनवाल की अगुवाई में आराजी सं. 619, पुरवा नानकारी (एल्डिको के सामने) पर लगभग 3 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया इसी तरह, दीपू यादव व अन्य व्यक्तियों द्वारा बीएपीएल और वीएसीएल के नाम पर आराजी संख्या 782, 783, 784 समेत अन्य भूखण्डों पर करीब 8 से 10 बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग को भी जमींदोज किया गया ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान प्रभारी अधिकारी एवं अवर अभियंता रमाकांत के साथ पूरा प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चल रही अन्य अवैध प्लॉटिंग को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें नियमों के तहत जल्द ही ध्वस्त कराया जाएगा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वह अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, क्योंकि ऐसे निर्माण किसी भी समय ध्वस्त किए जा सकते हैं खरीदारों को न सिर्फ आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।