कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2: एलिवेटेड सेक्शन में डबल टी-गर्डर्स का इरेक्शन शुरू, विजय नगर चौराहा स्टेशन पहला तैयार

स्टेशनों के कॉनकोर्स लेवल के मजबूत आधार के लिए डबल टी-गर्डर्स का महत्व

कानपुर,

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी-बर्रा-8) एलिवेटेड सेक्शन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में डबल टी-गर्डर्स के इरेक्शन का कार्य भी शुरू हो गया है। सबसे पहले विजय नगर चौराहा स्टेशन के लिए डबल टी-गर्डर स्थापित किया गया है।

डबल टी-गर्डर्स का प्रयोग एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों के कॉनकोर्स लेवल (पहला तल) को मजबूत आधार देने के लिए किया जाता है। देश में एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों में कॉनकोर्स लेवल के लिए डबल टी-गर्डर्स का प्रयोग सबसे पहले कानपुर मेट्रो ने किया था। कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के सभी स्टेशनों में भी डबल टी-गर्डर्स का उपयोग किया गया है।

कुल 141 डबल टी-गर्डर्स में से अब तक 3 का इरेक्शन पूरा हो चुका है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी-बर्रा-8 सेक्शन में पाइलिंग, पाइल कैप और पियर निर्माण का काम 75% से अधिक पूरा हो चुका है। पियर-कैप्स का 63% से अधिक इरेक्शन कार्य भी संपन्न हो चुका है। उन्होंने कहा कि मेट्रो इंजीनियर पूरी प्रतिबद्धता के साथ समयबद्ध सेवाएं देने में जुटे हैं।

कॉरिडोर-2 का एलिवेटेड सेक्शन लगभग 4.50 किमी लंबा है और इसमें 5 स्टेशन निर्माणाधीन हैं: एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी, विजय नगर चौराहा, शास्त्री चौक, बर्रा-7 और बर्रा-8। इसके अलावा 4.10 किमी लंबा अंडरग्राउंड सेक्शन भी निर्माणाधीन है जिसमें रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया स्टेशन शामिल हैं।

गौरतलब है कि लगभग 24 किमी लंबे कॉरिडोर-1 पर आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवाएं पहले ही चल रही हैं, और शेष सेक्शन का निर्माण तेजी से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद