मनीष गुप्ता
फतेहपुर, कोर्वा बिंदकी – आन रोड पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद डॉ. विजय साहू ने तुरंत अपनी तत्परता दिखाई। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और खुद घायलों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल शिफ्ट करवाया।घायलों को अस्पताल पहुँचाने के बाद डॉ. साहू ने उनका प्राथमिक उपचार भी किया, जिससे उनकी स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई। इस मानवीय कार्य के लिए अस्पताल चंद्रा के डायरेक्टर ने डॉ. साहू की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे डॉक्टर समाज के लिए प्रेरणा हैं। स्थानीय लोगों ने भी डॉ. साहू की इस तत्परता और संवेदनशीलता की तारीफ की और कहा कि उनकी वजह से घायलों को समय पर मदद मिल सकी। यह घटना एक उदाहरण है कि आपात स्थिति में त्वरित और सही कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण होती है।
डॉ. विजय साहू ने सड़क हादसे में घायलों की तुरंत मदद की