एन.एल.के. स्कूल में बच्चों की धूम ‘एनिमल सफारी’ शो एंड टेल में चमकी नन्ही प्रतिभा

कानपुर,आज़ाद नगर स्थित एन.एल.के. ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा एन.एल.के पब्लिक स्कूल के सभागार में शो एंड टेल कार्यक्रम एक्सप्लोरिंग एनिमल किंगडम द एनिमल सफारी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग पाँच विद्यालयों के 100 नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों ने विविध पशु-पक्षियों पर आकर्षक जानकारियाँ प्रस्तुत कीं। वही बच्चों ने उनकी विशेषताओं का रोचक वर्णन किया और अपनी रचनात्मकता व आत्मविश्वास से दर्शकों का मन मोह लिया।निर्णायक मंडल में अल्का माली (उप-प्रधानाचार्या,सीलिंग हाउस स्कूल),नैन्सी भाटिया (फाउंडर – टीम नैंसी भाटिया पर्सनालिटी ग्रूमिंग क्लासेज) एवं नीलम श्रीधर (फाउंडर – रेनाइट्रे रेसिलिएंस रूम) शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण व उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए। सभी गणमान्य अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ज्ञानवर्धन,अभिव्यक्ति कौशल, रचनात्मकता एवं सार्वजनिक बोलने की क्षमता का विकास करना था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह,पल्लवी चन्द्रा,नेहा मेहरोत्रा एवं मोना सबरवाल,यशी दीक्षित एवं ज्योति पांडे,स्कूल एडमिन आनंद कुमार,मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद