जोन-4 में अवैध प्लॉटिंग पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

जोनल अधिकारी की अगुवाई में कई बीघा जमीन पर ध्वस्तीकरण

कानपुर-अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा कसते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण ने जोनल अधिकारी सहायक अभियंता प्रवीण शर्मा की अगुवाई में बड़ी कार्यवाही की शुक्रवार को जोन 4 क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर अवैध प्लॉटिंग को तहस-नहस कर दिया गया कार्यवाही के दौरान स्थानीय पुलिस बल और केडीए कर्मियों की भारी तैनाती की गई थी आराजी संख्या 191, 192 (नगवा क्षेत्र) लगभग 2 बीघा भूमि, जिसमें आराजी संख्या 408 सकरापुर क्षेत्र 4000 वर्ग मीटर, आराजी संख्या 542 (नगवा क्षेत्र)-12000 वर्ग मीटर, आराजी संख्या 222 (सकरापुर क्षेत्र)-4000 वर्ग मीटर, बूढपुर मछरिया (इसकोमिया स्कूल के सामने करीब 2.5 बीघा भूमि शामिल रही टीम ने कई स्थलों पर अवैध निर्माण व प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है अधिकारियों का कहना है कि नियम विरुद्ध निर्माण और प्लानिंग में किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं की जाएंगी केडीए ने साफ किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलेंगे और अवैध कब्जों को जड़ से खत्म किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद