अखिलेश दुबे केस: दो और दरोगा जांच में पाए गए दोषी

कानपुर-कानपुर जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के इशारों पर काम करने वाले दो और दरोगा जांच में दोषी मिले हैं थाने चौकी में तैनाती के दौरान विवेचना में गड़बड़ी करने पर इनकी भूमिका संदिग्ध मानकर जांच की गई थी दोनों ने वर्ष 2015 में हुए बलवा के दो मामलों में शपथ पत्र के आधार पर हंसपुरम आवास विकास निवासी शैलेंद्र को आरोपी बना दिया था शैलेंद्र सच का आइना संस्था के महामंत्री हैं इन्होंने ही अखिलेश दुबे के खिलाफ किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वर्ष 2015 में अक्तूबर माह में फजलगंज और चकेरी इलाके में दो बवाल हुए थे दोनों मामलों में पुलिसकर्मियों ने वादी बन उन्मादी भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी चकेरी थानाक्षेत्र में हुए बवाल में दरोगा विक्रम सिंह ने चौकी का घेराव करने पर 29 नामजद समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसमें बलवा, हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सरकारी कर्मचारी को कर्तव्य पालन से रोकना, धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भड़काना, खतरनाक कार्य करने जैसी धाराएं लगाई गई थीं।विवेचक दरोगा अनुराग सिंह ने विवेचना के दौरान सुनील कुमार यादव और महेंद्र सिंह कुशवाहा को गवाह बनाते हुए उनसे शपथ पत्र लेकर शैलेंद्र का नाम आरोपियों में शामिल कर दिया था वहीं अक्तूबर 2015 में फजलगंज में धार्मिक जुलूस के दौरान दो पक्षों के आमने-सामने आने से विवाद हो गया था। इसमें दरोगा बृजेश कुमार शुक्ला ने वादी बनकर कुछ नामजद और कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी विवेचक दरोगा रमाकांत दुबे ने विवेचना में मोहम्मद इस्लाम और हेमराज को गवाह बना शपथ पत्र लेकर शैलेंद्र का नाम जोड़ दिया था डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नाम बढ़ाने के आरोपी दरोगा अनुराग सिंह और रमाकांत दुबे की भूमिका की जांच की गई थी दोनों जांच में दोषी मिले हैं इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी वर्तमान में दोनों पुलिसकर्मी गैर जनपद में तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद