कानपुर। आगामी 14 सितंबर 2025, रविवार को खेले जाने वाले एशिया कप ट्रॉफी के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) कानपुर यूनिट ने परेड चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि इस मैच को तत्काल रुकवाया जाए।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि हाल ही में कश्मीर में पाकिस्तान से भेजे गए आतंकियों द्वारा कई निर्दोष भारतीयों की हत्या की गई थी और ऐसे समय में उसी देश के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों के परिवारों और हर भारतीय की भावना का अपमान है। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या वे शहीदों के घरवालों को फोन कर कह सकते हैं कि भारत अब पाकिस्तान के साथ मैच खेलने जा रहा है ।नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान हर बार भारत की पीठ पर वार करता है और हम उसे हल्के में लेकर शांत हो जाते हैं, जिससे दुश्मन देश का मनोबल बढ़ता है। लेकिन अब भारत का मुसलमान यह चाहता है कि पाकिस्तान का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाए। इस मौके पर AIMIM कानपुर नगर अध्यक्ष दिलदार गाजी, युथ नगर अध्यक्ष उमर मारूफ, प्रदेश महासचिव अजहर आलम खान, नगर उपाध्यक्ष नूर आलम, जमशेद वहाब, इस्तियाक अंसारी, समीर खान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
AIMIM ने एशिया कप मुकाबले का किया विरोध