संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर,
एक राष्ट्र–एक चुनाव अभियान के तहत प्रस्तावित मैराथन दौड़ की समीक्षा बैठक 13 सितंबर को सम्पन्न हुई। बैठक में व्यवस्था संबंधी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि संचालन संतोष शुक्ला ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने निर्देश दिया कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करें और दोपहर 4 बजे तक नानाराव पार्क पहुंचें।निर्णय लिया गया कि नानाराव पार्क से भारत माता प्रतिमा घंटाघर तक मार्ग को तिरंगे झंडों से सजाया जाएगा। सभी प्रतिभागी विशेष टी-शर्ट पहनकर दौड़ेंगे। पूरे शहर में स्लोगन लगी होल्डिंग्स लगाई जाएंगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, रघुनंदन भदौरिया समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि मैराथन का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे।
यह मैराथन जनजागरण को व्यापक बनाने और एक राष्ट्र–एक चुनाव की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।