इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की यूथ विंग मुस्लिम यूथ लीग की बैठक इकबाल लाइब्रेरी में संपन्न

कानपुर,इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की यूथ विंग मुस्लिम यूथ लीग की एक मीटिंग इकबाल लाइब्रेरी में संपन्न हुई जिसमें मुख्यरूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ लीग हाजी सरफराज गाज़ी राष्ट्रीय एवं महासचिव टीपी अशरफ ने यूथ लीग के प्रदेश संगठन के पुनर्निर्माण एवं जंतर मंतर पर होने वाले लोकतंत्र संरक्षण मार्च की तैयारियों पर चर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरफराज गाज़ी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है समान विचार धारा वाली सेक्युलर पार्टियों के एक मंच पर आकर देश को बचाने की इस मुहिम में मुस्लिम लीग के इस मार्च का हिस्सा बनना चाहिए राष्ट्रीय महासचिव टीपी अशरफ ने लोगों से निवेदन किया की जिस प्रकार केरला में मुस्लिम लीग ने मज़बूत होकर अल्पसंख्यक हितों की रक्षा की उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी मुस्लिम लीग को मजबूत करना होगा इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० मतीन खान इस प्रोग्राम में मेहमाने खुसूसी रहे उन्होंने कहा आज हम सब को संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये सभी राजनैतिक पार्टियों को एक होना होगा।कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला अध्यक्ष अतीक अहमद ने कहा कि 11 तारीख का जो प्रोग्राम है उस प्रोग्राम में इमरान प्रतापगढ़ी जन्तर मन्तर के प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो कर लोकतंत्र की रक्षा करने के लिये सभी राजनैतिक पार्टियों को एक मंच पर आना होगा और इस प्रोग्राम को सफल बनाना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मो० अहमद, अध्यक्षता हाजी इश्तियाक निजामी मुख्य वक्ता में यूथ जिला अध्यक्ष कुमैल अंसारी जिला महासचिव रिजवान अंसारी इसरार रिजवान अली आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद