कानपुर। डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मकरॉबर्टगंज में यूथ फेस्टिवल 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 29 व 30 अगस्त को संस्थान की निर्देशिका डॉ. गौरी गौर के संरक्षण में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. मिनी स्वरूप, सचिव डॉ. अलक्क्षेन्द्र स्वरूप, ट्रस्टी नेहा स्वरूप, संयुक्त सचिव सुश्री आकांक्षा स्वरूप और निर्देशिका डॉ. गौरी गौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। पहले दिन फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पेंटिंग, रंगोली, पॉट डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग और क्राफ्ट जैसी विधाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रतिभा दिखाई। छात्रों ने सामाजिक संदेश, प्रकृति और आधुनिक जीवनशैली जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की।
डॉ. गौरी गौर ने कहा कि फाइन आर्ट्स आत्म-अभिव्यक्ति, टीमवर्क और अनुशासन का माध्यम है। ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।
संस्थान के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजन में प्रखर तिवारी, मोहित श्रीवास्तव, शिवम कुमार सिंह, आयुष यादव, श्रुति अग्रवाल समेत कई छात्र-छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई।
डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप कॉलेज में यूथ फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ