युवा संसद प्रतियोगिता में चकेरी विद्यालय विजेता

मनीष गुप्ता

कानपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट में आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का समापन दूसरे दिन भव्यता से हुआ। विद्यार्थियों ने संसद की गतिविधियों को जीवंत कर उपस्थित सभी अतिथियों को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में सांसद कानपुर रमेश अवस्थी, सहायक आयुक्त लखनऊ संभाग विजय कुमार और प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय भेल, अंबरीष गुप्ता शामिल रहे। प्रत्येक टीम से छह श्रेष्ठ वक्ता चुने गए। प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चकेरी नंबर 1 विजेता रहा, जो अब जोनल स्तर पर लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेगा।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर शबरुल हसन (सेना मेडल) ने कहा कि छात्र ही भारत का भविष्य हैं और उनकी मेधा से ही देश विकसित बनेगा। सहायक आयुक्त विजय कुमार ने विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया को ही सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। प्राचार्य अंबरीष गुप्ता ने 1982 से शुरू हुई युवा संसद प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्राचार्य सोमपाल ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, शिक्षकों और अनुरक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की मुख्य समन्विका डॉ. मीरा दुबे रहीं, जबकि समन्वयक मितलेश कुमारी और प्रदीप कुमार मिश्र ने संयोजन किया। संचालन जया शर्मा व शैलेश गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद