कानपुर।
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय में मण्डल आयोग के जनक, पूर्व सांसद एवं बिहार प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मण्डल (बी.पी.मंडल) की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने की।
गोष्ठी में मण्डल आयोग के महत्व और इसके योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। मण्डल आयोग भारत का दूसरा पिछड़ा वर्ग आयोग था, जिसकी स्थापना 1979 में बी.पी.मंडल की अध्यक्षता में आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान और उनके उत्थान के उपाय सुझाने के लिए की गई थी। इस आयोग ने सरकारी नौकरियों और शिक्षा में इन वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश की, जिसे 1990 में प्रधानमंत्री वी.पी.सिंह द्वारा लागू किया गया और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी मामले में संवैधानिक रूप से मान्य किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मगन सिंह भदौरिया, हरी कुशवाह, नरेन्द्र सिंह, मनोज शुक्ला, ओमकार सिंह, वीरपाल सिंह, रितेश सोनकर और राजीव अवस्थी उपस्थित रहे।
बी.पी.मंडल जयंती पर समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की भव्य गोष्ठी