विश्नोई समाज का वार्षिक समारोह, मेधावी बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

कानपुर।
विश्नोई समाज का वार्षिक कार्यक्रम भादों की अमावस्या को सर्वप्रथम बिश्नोई धर्म स्थापित करने वाले गुरु जंभेश्वर महाराज जी के चित्र पर फूल माला अर्पित किया गया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सलिल बिश्नोई विधायक एमएलसी एवं संरक्षक एवं विश्नोई सेवा समिति (रजि०) कानपुर के अध्यक्ष अविनाश बिश्नोई द्वारा गुरु जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया तथा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को महामंत्री अमित चंद्र बिश्नोई ने सराहा। साथ ही समाज के वरिष्ठ नागरिको को सम्मानित किया गया तथा शिक्षा में हाई स्कूल एवं इंटर के अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 41 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। शिवन्या गुप्ता,साक्षी गुप्ता ने गणेश वंदना और नृत्य प्रस्तुत किया। अनन्या बिश्नोई,यशी विश्नोई ने नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह का संचालन विवेक बिश्नोई द्वारा किया गया। समारोह में अध्यक्ष अविनाश बिश्नोई,महामंत्री अमित चंद्र बिश्नोई,कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक संदीप गुप्ता,राहुल बिश्नोई,मनोज बिश्नोई बंटू,दीप कुमार गुप्ता,लक्ष्मीकांत बिश्नोई, ,अश्विनी गुप्ता,अनुराग बिश्नोई,प्रतिभा गुप्ता,रोहित बिश्नोई आदि समाज के गणमान्य बिश्नोई बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद