स्वप्निल तिवारी
कानपुर। शास्त्री नगर स्थित इनरव्हील क्लब ब्रह्मावर्त द्वारा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ थीम पर 18वां अधिष्ठापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के युग में उदाहरण प्रस्तुत करना कठिन अवश्य है, लेकिन असंभव नहीं। इस वर्ष की थीम ‘स्टेप अप एंड लीड बाय एन एग्जैम्पल’ सभी को प्रेरित करती है कि हम स्वयं ऐसा कार्य करें कि दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
पूर्व अध्यक्षा वीशू अरोरा ने नई अध्यक्षा जया अवस्थी साहू को कालर व पिन तथा पूर्व सचिव सुधा गुप्ता ने नई सचिव वंदना जालान को पिन पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद नई टीम का परिचय कराया गया।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन मनीषा बाजपेयी, गेस्ट ऑफ हॉनर डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार आरती मेहरोत्रा तथा संस्थापक अध्यक्षा उदिता शर्मा ने शुभकामनाएं दीं। शगुन द्वारा गणेश वंदना और मटकी फोड़ जैसे रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। सेवा कार्य के अंतर्गत एक बालिका की विद्यालय फीस उपलब्ध कराई गई। महिला सशक्तिकरण के तहत हाथ से बने चॉकलेट गुलदस्ते और इनरव्हील लोगो वाले फ्रिज मैग्नेट अतिथियों को भेंट किए गए। इस अवसर पर क्लब का न्यूज़ लेटर भी रिलीज हुआ। कार्यक्रम का संचालन पिंकी गुप्ता ने किया। संस्थापक सचिव भावना मेहता सहित सभी पूर्व अध्यक्ष और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
हरे रामा हरे कृष्णा थीम पर इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह