स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर उनके 91वें बलिदान दिवस मनाया

कानपुर,  जनपद उन्नाव के सहजनी स्थिति दीपषा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर उनके 91वें बलिदान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सदर विधायक रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश के प्रति दिए गए बलिदान को याद किया। साथ ही साथ हॉस्पिटल परिसर में स्थित स्व. गंगाश्री देवी एवं स्व. दीपक कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1935 में महात्मा गाँधी के द्वारा चलाये गए झंडा सत्याग्रह आंदोलन में उन्नाव से गुलाब सिंह लोधी ने नेतृत्व किया तथा लखनऊ में अंग्रेजों द्वारा लगायी गयी फोर्स की आँखों में धूल झोंक कर पार्क में पेड़ पर झंडा फहरा दिया। इस उन्नाव के लाल की गर्जना को सुनकर अंग्रेजों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। इस उन्नाव के वीर ने देश के स्वतंत्रता यज्ञ में अपने प्राणो की आहुति हँसते-हँसते दे दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इं. अविजित कुमार, साहब लाल लोधी, प्रांशु यादव, शिवराम लोधी, मुन्ना लाल लोधी, राजशंकर लोधी,रजनीश लोधी, रामबहादुर लोधी, नीशू कश्यप, देवेंद्र प्रताप,अनूप शर्मा, दीपक यादव, रमेश लोधी, बाबू लाल लोधी,मनोज कुमार लोधी, राधे लाल, मंगल लोधी, अरविंद वर्मा, नमन राजपूत, हिमांशू राजपूत, मोहित वर्मा,रंजीत,अभय सिंह, सुशील तिवारी, देवीदीन, रामगुलाम, आदर्श शर्मा, हर्ष शर्मा, मिश्रीलाल लोधी, शिवांशु सिंह, आजाद सिंह, राज पाल, सौरभ गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद