श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठी उत्सव भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया

कानपुर,प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत छठी उत्सव पूरे भारत में भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत की वह कड़ी है,जो प्रेम,निष्कलंक भक्ति और बाल रूप में ईश्वर से जुड़ाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है। इसी अवसर पर दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रकाश विद्या मंदिर के पास आयोजित श्रीकृष्ण छठी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने सहभागिता की और भगवान बालकृष्ण का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित सेवाभावी युवाओं व श्रद्धालुओं के साथ भण्डारे में प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया वही इसी तरह दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसायी रवि शंकर शुक्ला (ओम ब्वायलर) द्वारा भगवान की छठी के आयोजन में मुख्य अतिथि चरमैन विजय कपूर ने भक्तजनों के साथ भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करके कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया
वही चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भक्ति संगीत झांकियों और भव्य भंडारे ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया यह प्रोग्राम केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामुदायिक एकता,सेवा और समर्पण की मिसाल बना। वही प्रमुख रूप से राजवीर यादव,अनूप यादव,कुलदीप कुमार,सुनील यादव,रामजी यादव,विनय गुप्ता,डा.आज़ाद,
अमित कुमार,राहुल ठाकुर, अंकज सविता,यशपाल सचान,ओ.पी. सिंह,मनीष सेठी, सीताराम शुक्ला,अनिल यादव, मनप्रीत सिंह,राहुल शुक्ला, नीरज तिवारी,मदन गुप्ता,रिषी तिवारी,अजय अरोड़ा,मनोज जायसवाल,गौरब बाबा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद