न्यू अन्वी हॉस्पिटल में राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

मनीष गुप्ता
कानपुर। आवास विकास रोड, हंसपुरम, नौबस्ता स्थित न्यू अन्वी हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टरों, स्टाफ और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ध्वजारोहण का कार्य प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. उदय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उनके नेतृत्व में हॉस्पिटल परिसर राष्ट्रप्रेम के नारों से गूंज उठा।
हॉस्पिटल के संचालक डॉ. यार मोहम्मद ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि यह उन वीर शहीदों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपनी जान न्यौछावर कर हमें यह आज़ादी दिलाई। यह अवसर हमें राष्ट्रहित और समाज सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटल वर्षों से गरीब व जरूरतमंद मरीजों की सेवा कर रहा है और आगे भी निःस्वार्थ भाव से यह कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में फौज से सेवानिवृत्त सिद्दीकी, पूर्व थाना प्रभारी गजराज सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. सक्सेना, डॉ. असरा सिद्दीकी, डॉ. उदय सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोग एक स्वर में “जन गण मन” गाकर देश की एकता, अखंडता और समर्पण का संदेश देते दिखे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का जोश और उल्लास साफ झलक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद