कानपुर में भव्य तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिन्दूर और सेना की वीरता को समर्पित

बारिश में भी दिखा देशभक्ति का जोश, मुस्लिम समाज और महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

इंडिपेंडेंट वॉइस
स्वप्निल तिवारी, संवाददाता

कानपुर। इफ्तिखराबाद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से भाजपा नेता एवं जेड आर यू सी सी-उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, रेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉ. रोहित सक्सेना के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। यह यात्रा विशेष रूप से ऑपरेशन सिन्दूर और भारतीय सेना की वीरता को समर्पित रही, जिसकी चर्चा पूरे कार्यक्रम में होती रही। डॉ. रोहित सक्सेना ने कहा कि 22 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों पर ला देने वाली इस सैन्य कार्रवाई का उल्लेख हर जगह सुनाई दे रहा था। प्रतिभागी, सेना के जज्बे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते नज़र आए।

बारिश में भी उत्साह बरकरार
बारिश होने के बावजूद मुस्लिम समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने तिरंगा यात्रा को और खास बना दिया।

देशभक्ति से रंगी यात्रा
यह तिरंगा यात्रा इफ्तिखराबाद से दलेलपुरवा चौराहा, आलम मार्किट, बांस मंडी होते हुए पुनः इफ्तिखराबाद बैंक ऑफ बड़ौदा तक निकाली गई। पूरे मार्ग में विभिन्न समाजों के लोगों ने फूल-मालाओं और तिरंगों से प्रतिभागियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का समापन
समापन अवसर पर डॉ. रोहित सक्सेना ने कहा, “भारतीय सेना ने मात्र 22 मिनट में जो पराक्रम दिखाया, वह आने वाली सदियों तक स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जिस दूरदर्शी नेतृत्व और निर्णायक साहस के साथ प्रधानमंत्री ने उस कठिन घड़ी में देश का मार्गदर्शन किया, उसने पूरे राष्ट्र के मन में अटूट गर्व और आत्मविश्वास का संचार किया। यह विजय केवल सैन्य सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अजेय संकल्प का जीवंत प्रमाण है। मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ समाज के महानगर अध्यक्ष रिपुसूदन निगम, कानपुर बॉडी बिल्डिंग स्टार रईस आलम, कार व्यापारी वसीम अहमद, सखावत अली, युवा नेता कासिफ नकवी, अबु जैद, गिरिजेश निगम, सनातन परिषद की महिला जिला अध्यक्ष अफसाना परवीन, गुलनिश, सुशीला कश्यप, भावना गुप्ता, मदरसा अशरफिया एहसान उल मदारीस जदीद (रजवी रोड), मदरसा मुबिनुल उलूम (हीरामन पुरवा, कानपुर), निज़ाम कुरैशी, एन. मोहम्मद मबूद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद