कानपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कानपुर मंडल की नई जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व एमएलसी नौशाद अली, पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा और वरिष्ठ पार्टी नेता सूरज सिंह जाटव को कानपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रति उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नियुक्ति के बाद तीनों नेताओं ने मायावती का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने तीनों नव-नियुक्त मंडल प्रभारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में कानपुर मंडल में पार्टी की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद जताई।
बसपा ने कानपुर मंडल में नौशाद अली, दिनेश चंद्रा और सूरज सिंह को सौंपी कमान