कानपुर-प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दिन भर भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण का विशेष अभियान संचालित किया गया प्रातः 11:00 बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने चुन्नीगंज स्थित गंगू बाबा के नाम से प्रसिद्ध क्रांतिकारी की प्रतिमा पर पहुंचकर स्वयं साफ-सफाई करते हुए अभियान का शुभारंभ किया प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि गंगू बाल्मीकि जिन्हें गंगू बाबा के नाम से जाना जाता है, 1857 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में नाना राव पेशवा की सेना के वीर सिपाही थे उन्होंने अकेले ही 200 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारा था उनकी वीरता से घबराई अंग्रेजी हुकूमत ने 2 वर्ष बाद 8 सितंबर 1859 को उन्हें फांसी की सजा दी थी इस अवसर पर सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य किशन लाल सुदर्शन, चुन्नीगंज मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत खन्ना, जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, श्री कृष्णा दीक्षित बड़े जी, अनूप चौधरी, सुरेश राका सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गंगू बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इसी क्रम में रायपुरवा मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में तेजाब मील कैंपस स्थित क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर साफ-सफाई कर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजाद को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया उनका बलिदान युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, अंकित मिश्रा, धीरज मोहन पांडे, विजय दुबे, सुरेंद्र पांडे, विनीत पासवान, विक्की श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर चला स्वच्छता एवं माल्यार्पण अभियान