हर घर तिरंगा अभियान में रंगे परिषदीय विद्यालय, बच्चों ने भेजीं तिरंगा राखियां

कानपुर।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कानपुर के परिषदीय स्कूलों में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। 8 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत तिरंगा रंगोली, चित्रकला, वाद-विवाद, समूह गान और नुक्कड़ नाटकों जैसी गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी 10 विकास खंडों और नगर क्षेत्र के स्कूलों में राष्ट्रभक्ति से जुड़ी प्रतियोगिताएं हो रही हैं। दीवारें तिरंगे रंग से सजाई गई हैं। बच्चों ने सैनिकों के नाम भावनात्मक पत्र और तिरंगा राखियाँ तैयार कर भेजी हैं। ऐसे करीब 200 पत्र-राखियाँ डाक विभाग के माध्यम से देशभर में तैनात जवानों को भेजी गईं। सरसौल, करबिगवां, किदवई नगर समेत अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साह से शामिल हुए। अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य शैक्षिक टीमें सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद