कानपुर,इनर व्हील क्लब ऑफ एवलान का अधिष्ठापन समारोह एक होटल में हुआ वही मुख्य अतिथि मनीषा बाजपेई और आरती मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलन किया एवं प्रीति गुप्ता ने गणेश वंदना की और शारुल अग्रवाल ने मंच का संचालन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। वही पूर्व अध्यक्ष अंकिता जैन के द्वारा नई अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, सचिव अंकिता जैन, कोषाध्यक्ष नंदिनी तिवारी,आई. एस. ओ कंचन कपूर,एडिटर कविता सरावगी को शपथ ग्रहण कराया तथा क्लब के समाज सेवा कार्यों पर भी चर्चा हुई वही पल्लवी जैन और नेहा गुप्ता ने नए मेंबर्स को पिन लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मनीषा बाजपेई ने सभी मेम्बर्स का उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करना है व इनर व्हील में शामिल होने वाले कई लोग सार्वजनिक रूप से बोलने से डरते हैं लेकिन यह क्लब अवसर प्रदान करता है और सार्वजनिक संचार में आत्मविश्वास और कौशल विकसित करता है। वही आई हुई सभी बहनों को निशा और प्रिया ने उपहार दिया व अंत में अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल ने सब बहनों का दिल से आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।
विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करना ही इनर व्हील क्लब का उद्देश्य है