कानपुर में झमाझम बारिश से सड़कों पर जल भराव

*जल भराव से कई वार्डो में निगम और पार्षदों की पोल भी खुल गई*

कानपुर। सावन के चौथे सोमवार को झूम के बदरा बरसे हैं। रविवार को पूरा दिन हुई छुटपुट बारिश के बाद देर रात से शुरू हुई तेज बारिश सुबह तक होती रही। वहीं, शहर में जगह-जगह जलभराव से राहगीर परेशान हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कानपुर में कई वार्डो में बारिश ने नगर निगम की पोल भी खोल दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से वार्ड 24 के वार्ड अध्यक्ष ने बताया कि बारिश के पहले नगर निगम ने कोई भी साफ सफाई नहीं कराई। जिसके चलते वार्ड में जगह जगह जल भराव हुआ था। और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बहुत से लोग अपने वाहन घसीटते हुए नजर आए। वहीं, कुछ के वाहन जल भराव के बीच फंस भी गए। उन्हें टोचिंग करके निकालना पड़ा। सुबह 7 बजे तक 43.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रो. सुनील पांडेय ने बताया कि जिस तरह से अभी मौसम का चक्रवात बना हुआ है। इससे लग रहा है कि अभी ये मौसम 6 अगस्त तक ऐसा ही रहने वाला है। मंगलवार को भी शहर में पूरा दिन बारिश के आसार है, लेकिन रात के समय तेज बारिश होगी। गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद