श्री राधा रमण सेवा संस्थान ने सखी-सहेलियों के साथ मनाया सावन उत्सव

कानपुर।

श्री राधा रमण सेवा संस्थान द्वारा सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में सखी-सहेलियों के साथ भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की नई अध्यक्ष एवं भारत सरकार के अम्बेडकर फाउंडेशन के सदस्य हेमन् संत ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक गीतों, कजरी और लोकगीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्धि और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की गई। संस्था की संस्थापिका संध्या पांडे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना और युवा पीढ़ी तक इसकी महत्ता पहुंचाना है। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब कानपुर विदुषी की अध्यक्ष सीमा वर्मा, लोक सेवक मंडल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि कौशल तथा नमिता मालवीय सहित कई गणमान्य महिलाएं और समाजसेवी उपस्थित रहे सखी-सहेलियों ने सावन के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। रेखा त्रिपाठी, सीमा शुक्ला, सुमन वर्मा, ओम लता वर्मा, साधना, रेणु तोमर, डॉ. संतोष, अंजू त्रिपाठी, निर्मला पांडे, मालती और सुषमा शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया।
हेमन् संत ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा और उसे जीवित रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सके। उन्होंने सभी कलाकारों और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए आगे भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सावन के गीत “बदरा आयो बदरा”, “चूड़ी मजा ना देगा” और “साजन सावन मजा ना देगा” जैसी लोकप्रिया रचनाओं को खूब सराहा गया, जिससे सावन का मौसम और भी हर्षोल्लास से भर गया। इस प्रकार श्री राधा रमण सेवा संस्थान ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति के संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद